Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

गुजरात में भूपेंद्र सकार में हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री, 25 मंत्रियों में 19 नए चेहरे शामिल

क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा को भी मंत्री बनाया गया है। इन 25 मंत्रियों में 19 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

17 Oct 2025

गुजरात में भूपेंद्र सकार में हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री, 25 मंत्रियों में 19 नए चेहरे शामिल

गांधीनगर। गुजरात में शुक्रवार को भूपेंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल में छह पुराने और 19 नए विधायकों के साथ कुल 25 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। हर्ष संघवी को प्रोन्नत कर उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा को भी मंत्री बनाया गया है। इन 25 मंत्रियों में 19 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी 25 विधायकों को मंत्रि पद की शपथ दिलाई। हर्ष संघवी ने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद जीतू वाघाणी, नरेश पटेल, अर्जुन मोढवाडिया, प्रद्युमन वाजा और रमन सोलंकी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। ईश्वरसिंह पटेल, प्रफुल्ल पानसेरिया और डॉ. मनीषा वकील ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

कांती अमृतिया, रमेश कटारा, दर्शनाबेन वाघेला, कौशिक वकेरिया, प्रवीण माली, जयराम गामित, त्रिकम छागा, संजय महीडा, कमलेश पटेल, पी.सी. बरंडा, स्वरूपजी ठाकोर और रिवाबा जाडेजा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। नए मंत्रियों ने हाथ में भगवद गीता लेकर शपथ ली। इसके अलावा पुरुषोत्तम सोलंकी, ऋषिकेश पटेल, कनु देसाई और कुवरजी बावलिया ने इस्तीफा स्वीकार नहीं होने के कारण शपथ नहीं ली, क्योंकि इनके

मंत्रालयों में कोई फेरबदल नहीं हुआ। इस तरह से इन चार और हर्ष संघवी, प्रफुल्ल पानसेरिया सहित कुल छह मंत्री पुराने मंत्रिमंडल से शामिल किए गए हैं।

नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है। नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 7 पाटीदार, 8 ओबीसी, 3 एससी और 4 एसटी वर्ग के मंत्री हैं, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं।

नए मंत्रिमंडल की सूची में सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि करीब 10 पुराने मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आगामी चुनाव और संगठनात्मक रणनीति के तहत इन वरिष्ठ नेताओं को स्थान नहीं दिया गया है, जिनमें बलवंतसिंह राजपूत, राघवजी पटेल, बचुभाई खाबड, मूलु बेरा, कुबेर डिंडोर, मुकेश पटेल, भीखुसिंह परमार, कुवरजी हळपती, जगदीश विश्वकर्मा और भानुबेन बाबरिया शामिल हैं। हालांकि जगदीश विश्वकर्मा को पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुजरात में भूपेंद्र सकार में हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्
क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा को भी मंत्री बनाया गया है। इन 25 मंत्रियों में 19 नए चेहरों को शामिल किया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News