Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उपराष्ट्रपति के घर को बम से उड़ाने की धमकी का मिला मेल, जांच में नहीं मिला कुछ

नई दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में स्कूलों, मशहूर हस्तियों और महत्वपूर्ण लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिलना आम बात हो गई है।

17 Oct 2025

उपराष्ट्रपति के घर को बम से उड़ाने की धमकी का मिला मेल, जांच में नहीं मिला कुछ

चेन्नई। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के चेन्नई में मायलापुर इलाके में स्थित आवास को बम की धमकी के शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी अज्ञात ने पुलिस को एक ईमेल भेजकर धमकी दी है।इसके बाद पुलिस ने सतर्कता बरते हुए उनके पूरे आवास की छानबीन की लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक नहीं मिला।

नई दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में स्कूलों, मशहूर हस्तियों और महत्वपूर्ण लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिलना आम बात हो गई है। शुक्रवार को चेन्नई के एस्टेट पुलिस स्टेशन को एक ईमेल मिला। ईमेल में कहा गया कि शहर के मायलापुर इलाके में स्थित उपराष्ट्रपति के आवास पर बम रखा गया है। इसके तुरंत बाद उच्चाधिकारियों ने इस सूचना को गंभीरता से लिया। कुछ ही देर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम निरोधक विशेषज्ञ और खोजी कुत्ते के साथ पुलिस बल के साथ उनके आवास पर पहुँच गये। पुलिस बल ने उनके पूरे आवास की सघन तलाशी ली लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।

वीआईपी सुरक्षा मानदंडों के अनुसार, अधिकारी पोएस गार्डन स्थित उनके वर्तमान आवास पर भी पहुँचे, लेकिन उनका अपार्टमेंट बंद था। इस लिए वहां तलाशी नहीं जा सकी। आसपास के इलाकों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारी इसे शरारत समझ कर लाैट गए। पुलिस इस धमकी वाले ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इसी साल सितंबर खाह में पदभार ग्रहण किया है। पुलिस के अनुसार वे मायलापुर स्थित घर खाली कर चुके हैं। लगभग एक साल पहले भी उन्हें ऐसी धमकी मिली थी। वर्तमान में चेन्नई के प्रमुख पोएस गार्डन इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उपराष्ट्रपति के घर को बम से उड़ाने की धमकी का मिला मेल, जांच
नई दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में स्कूलों, मशहूर हस्तियों और महत्वपूर्ण लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिलना आम बात हो गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News