Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा

सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए शिवदीप वामनराव लांडे अररिया समाहरणालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने अररिया के निर्वाची पदाधिकारी सदर एसडीओ रवि प्रकाश के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

17 Oct 2025

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा

अररिया। बिहार के तेजतर्रार आईपीएस में शुमार सुपर कॉप के नाम से जाने जाने वाले शिवदीप वामनराव लांडे ने अररिया विधानसभा से शुक्रवार को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए शिवदीप वामनराव लांडे अररिया समाहरणालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने अररिया के निर्वाची पदाधिकारी सदर एसडीओ रवि प्रकाश के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। शिवदीप लांडे के साथ रानीगंज (अजा) सुरक्षित सीट से उनके समर्थक अमन राज ने भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।शिवदीप लांडे और अमन राज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

इससे पहले शिवदीप लांडे ने पदयात्रा को शुरुआत शिवपुरी के वंदना हॉल से अनुमंडल कार्यालय तक पदयात्रा की।उनके साथ उनकी पत्नी डॉ ममता भी साथ रही। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद शिवदीप लांडे ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में उन्होंने सेवा की और अब जनसेवक को रूप में सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रहे है।उन्होंने कहा कि उन्होंने नामांकन पर्चा दाखिल कर दी है और अब यह लड़ाई अररिया के युवाओं की लड़ाई है। प्राथमिकता के तौर पर थाना और प्रखंड स्तर पर निहित भ्रष्टाचार के खात्मे को अपनी प्राथमिकता करार दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस का एक सीमा तक कार्य क्षेत्र होता है और राजनीति में कार्यक्षेत्र बड़ा होता है।जहां सरकार से सीधा जवाब तलब किया जा सकता है और इसी कारण से उन्होंने सियासत की राह पकड़ी।उन्होंने अररिया से मिले अपार प्रेम और सहानुभूति से भावविभोर होने की बात कही।उन्होंने कहा कि पदयात्रा में मेरे प्रति प्रेम रखने वाले सैकड़ों युवा साथ चले। अनेक बुज़ुर्ग, माताएं और बहनें भी बड़ी संख्या में जुड़ीं और मेरा हौसला बढ़ाने का काम किया।उन्होंने कहा कि अररिया की जनता बदलाव चाहती है। जो शांति सुशासन और पारदर्शिता का बदलाव होगा।

यात्रा के दौरान पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने दक्षिणेश्वरी महाकाली मंदिर और खड़गेश्वरनाथ शिव मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर
सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए शिवदीप वामनराव लांडे अररिया समाहरणालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने अररिया के निर्वाची पदाधिकारी सदर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News