Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल का दावा— पार्टी के डिजिटल वॉरियर्स के लिए 24 घंटे में 50 हजार से अधिक आवेदन

सूत्रों के अनुसार, तृणमूल का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 10 डिजिटल योद्धा तैयार किए जाएं

17 Oct 2025

तृणमूल का दावा— पार्टी के डिजिटल वॉरियर्स के लिए 24 घंटे में 50 हजार से अधिक आवेदन

कोलकाता। डिजिटल मोर्चे पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है। पार्टी के सर्वभारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस पहल का नाम रखा है—मैं बंगाल का डिजिटल योद्धा। तृणमूल का दावा है कि गुरुवार को इस अभियान के शुरू होने के बाद शुक्रवार तक महज 24 घंटे के भीतर 50 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल मंचों पर पार्टी की उपस्थिति को सशक्त करने के लिए यह कार्यक्रम लाया गया है। इस अभियान के तहत एक वेबसाइट शुरू की गई है, जहां इच्छुक लोग अपना नाम, फोन नंबर, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी दर्ज कर ‘डिजिटल योद्धा’ के रूप में नामांकित हो सकते हैं।
पार्टी का कहना है कि वेबसाइट लॉन्च होने के बाद सिर्फ एक दिन में ही 50 हजार से अधिक पंजीकरण हुए, जिसे तृणमूल ने “भारी जन भागीदारी” करार दिया है।
अभियान की शुरुआत के मौके पर अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि अब लड़ाई केवल सड़कों या संसद तक सीमित नहीं है, बल्कि मोबाइल स्क्रीन और डिजिटल दुनिया भी संघर्ष का नया मैदान बन चुकी है, जहां प्रतिदिन बंगाल-विरोधी तत्व झूठ और दुष्प्रचार फैला रहे हैं। उन्होंने इन प्रतिभागियों को “सेना” का हिस्सा बताया।
सूत्रों के अनुसार, तृणमूल का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 10 डिजिटल योद्धा तैयार किए जाएं। पार्टी उन युवाओं को प्राथमिकता दे रही है जो मोबाइल और तकनीक के जानकार हों तथा ग्राफिक डिज़ाइन और वीडियो निर्माण में दक्ष हों।
इसी दिन जब अभिषेक बनर्जी ने ‘डिजिटल योद्धा’ कार्यक्रम की शुरुआत की, उसी समय भाजपा की सोशल मीडिया शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक कोलकाता में आयोजित हुई। भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय की अध्यक्षता में राज्य कार्यालय में यह बैठक हुई, जिसमें राज्यभर के शीर्ष प्रतिनिधि और ‘वर्णन निर्माण’ टीम के सदस्य शामिल थे।
बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से अगले कुछ महीनों में भाजपा की राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, दीपावली के बाद पार्टी के सभी ‘सोशल मीडिया सैनिकों’ के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हर बूथ पर कम से कम 10 डिजिटल योद्धा तैयार किए जाएं
सूत्रों के अनुसार, तृणमूल का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 10 डिजिटल योद्धा तैयार किए जाएं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News