Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बंगाल पुलिस डीजी राजीव कुमार को मिली राहत

सारदा घोटाला मामला : सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका की खारिज

17 Oct 2025

बंगाल पुलिस डीजी राजीव कुमार को मिली राहत

कोलकाता। सारदा चिटफंड घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजी राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को सीबीआई द्वारा दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राजीव कुमार की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। अदालत के इस फैसले के बाद फिलहाल राजीव कुमार को अस्थायी राहत मिल गई है और उनकी अग्रिम जमानत बरकरार रहेगी।हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि राजीव कुमार के खिलाफ चल रहा अदालत की अवमानना का मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। उस मामले की सुनवाई आठ सप्ताह बाद होगी, और उसी के आधार पर उनकी अग्रिम जमानत का भविष्य तय होगा।
सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश की पीठ ने सीबीआई से सवाल किया कि छह साल बाद यह मामला फिर क्यों उठाया गया? कोर्ट ने कहा कि यह मामला अब प्रासंगिकता खो चुका है और केवल हैरानी या उत्पीडऩ के लिए इसे लाया गया प्रतीत होता है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि सीबीआई की याचिका में कोई ठोस आधार नहीं है, इसलिए इसे खारिज किया जाता है। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि सारदा घोटाले की जांच के दौरान राजीव कुमार ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को छिपाया और जांच में सहयोग नहीं किया। 
एजेंसी ने यह भी दावा किया था कि जब सीबीआई की टीम राजीव कुमार के घर गई थी, तो उनके अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी की गई थी, जिसमें महिला अधिकारी भी शामिल थीं। इसी आधार पर एजेंसी ने अदालत की अवमानना का मामला भी दर्ज कराया था। राजीव कुमार के वकील विश्वजीत डे ने अदालत को बताया कि सीबीआई की याचिका निराधार है और सुप्रीम कोर्ट पहले ही अग्रिम जमानत की अनुमति दे चुका है। उन्होंने कहा कि सीबीआई की यह याचिका केवल राजनीतिक दबाव में दायर की गई है। राज्य के वरिष्ठ वकील और तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। यह कानून का मामला नहीं, बल्कि राजनीति का हिस्सा बनाया जा रहा है।सारदा चिटफंड घोटाले की जांच की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने की थी, जिसमें उस समय के बिधाननगर पुलिस आयुक्त राजीव कुमार भी शामिल थे। 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी थी। तब से एजेंसी का आरोप था कि कुमार ने जांच में बाधा डाली और कई अहम दस्तावेजों को जानबूझकर नष्ट या छिपाया। राजीव कुमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उन्होंने सीबीआई के साथ पूर्ण सहयोग किया। वे शिलॉन्ग में पांच दिन (करीब 40 घंटे) तक पूछताछ में शामिल रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, राजीव कुमार को फिलहाल राहत बनी रहेगी। लेकिन अदालत की अवमानना वाले मामले पर आठ सप्ताह बाद सुनवाई होगी, जो उनकी जमानत के भविष्य को तय करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल पुलिस डीजी राजीव कुमार को मिली राहत
सारदा घोटाला मामला : सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका की खारिज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News