Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'लव एंड वॉर' के सेट से लीक हुईं आलिया भट्ट की तस्वीरें

उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं, और अब फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

18 Oct 2025

'लव एंड वॉर' के सेट से लीक हुईं आलिया भट्ट की तस्वीरें

अभिनेत्री आलिया भट्ट, जिन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म ‘जिगरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था, अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं, और अब फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के सेट से लीक हुईं इन तस्वीरों में आलिया का रेट्रो अवतार देखने लायक है। इंटरनेट पर वायरल इन फोटोज में अभिनेत्री शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने 60 और 70 के दशक की अभिनेत्रियों की तरह जूड़ा बनाया हुआ है, जो उनके लुक को और क्लासिक टच दे रहा है। इसके साथ ही उनकी नोज पिन भी फैंस का ध्यान खींच रही है।

तस्वीरें उस वक्त की बताई जा रही हैं जब आलिया अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलकर शूटिंग लोकेशन की ओर जा रही थीं। सोशल मीडिया पर उनके इस स्टाइल की खूब तारीफ हो रही है। कोई उनकी साड़ी की चमक की बात कर रहा है तो कोई उनके हेयरस्टाइल की। आलिया का यह विंटेज लुक उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' एक भव्य रोमांटिक ड्रामा है, जो साल 1964 में रिलीज हुई राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार की क्लासिक फिल्म 'संगम' से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भंसाली की यह फिल्म अपनी भव्यता, संगीत और इमोशनल कहानी के लिए पहले से ही चर्चा में है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'लव एंड वॉर' के सेट से लीक हुईं आलिया भट्ट की तस्वीरें
उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं, और अब फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धूम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News