Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

कैमूर में स्थित दुनिया के सबसे पुराने मुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद अभिनेता ने मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। ​अभिनेता के फिल्म यूनिट से जुड़ी पीआर टीम ने दर्शन पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। ऋषभ शेट्टी की मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

18 Oct 2025

अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

वाराणसी। फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' की जबरदस्त सफलता के बीच अभिनेता ऋषभ शेट्टी वाराणसी पहुंचे हैं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन और मां गंगा की आरती में शामिल होने के बाद वह शनिवार को प्राचीनतम मंदिरों में शुमार मां मुंडेश्वरी के मंदिर पहुंचे। बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर में पवरा पहाड़ी पर स्थित मां के दर पर मत्था टेकने के बाद अभिनेता ने उनके विग्रह का अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन किया।

कैमूर में स्थित दुनिया के सबसे पुराने मुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद अभिनेता ने मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। ​अभिनेता के फिल्म यूनिट से जुड़ी पीआर टीम ने दर्शन पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। ऋषभ शेट्टी की मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

अभिनेता ने दर्शन पूजन के बाद अपनी फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 की सफलता के लिए माता के प्रति कृतज्ञता जताई। होम्बाले फिल्म्स की कांतारा: चैप्टर 1 लगातार सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है। हर गुजरते दिन के साथ इसकी लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है। देशभर के दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार और तारीफों के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में देशभर में 500 करोड़ और दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये के पार होने जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
कैमूर में स्थित दुनिया के सबसे पुराने मुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद अभिनेता ने मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। ​अभिनेता के फिल्म यूनिट से जुड़





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News