Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप के लिए किया क्वालीफाई

मैच में भारत ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। हेड कोच जोआकिम एलेक्ज़ेंडरसन के रणनीतिक बदलाव ने मैच का रुख बदल दिया।

18 Oct 2025

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप के लिए किया क्वालीफाई

बिश्केक (किर्गिस्तान)। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए 20 साल बाद एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने शुक्रवार को डोलन ओमुर्जाकोव स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

मैच में भारत ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। हेड कोच जोआकिम एलेक्ज़ेंडरसन के रणनीतिक बदलाव ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 40वें मिनट में बोनिफिलिया शुल्लाई की जगह थंदमनी बास्के को मैदान पर उतारा। बास्के ने 55वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया और फिर 66वें मिनट में अनुष्का कुमारी को पास देकर दूसरा गोल कराने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले उज्बेकिस्तान की शकज़ोदा अलीखोनोवा ने 38वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी। हालांकि भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में शानदार नियंत्रण दिखाते हुए मैच अपने नाम किया और क्वालिफिकेशन पक्का कर लिया।

यह पहला मौका है जब भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने मेरिट के आधार पर एएफसी एशियन कप में जगह बनाई है। भारत आखिरी बार 2005 में इस टूर्नामेंट में खेला था, जब 11 टीमों को सीधे प्रवेश मिला था। लेकिन क्वालिफिकेशन सिस्टम लागू होने के बाद अब तक भारत को कभी जगह नहीं मिल पाई थी।

अब भारत की सीनियर महिला टीम, अंडर-20 महिला टीम और अंडर-17 महिला टीम तीनों ही महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद एएफसी अंडर
मैच में भारत ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। हेड कोच जोआकिम एलेक्ज़ेंडरसन के रणनीतिक बदलाव ने मैच का रुख बदल दिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News