Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने वाली पांचवीं भारतीय

तन्वी ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की एशियन जूनियर चैंपियनशिप्स की रजत पदक विजेता लियू सी या को सीधे गेम में 15-11, 15-9 से हराया। टूर्नामेंट की टॉप सीड तन्वी अब फाइनल में दूसरे वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रीचासाक से भिड़ेंगी।

18 Oct 2025

तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने वाली पांचवीं भारतीय

गुवाहाटी। भारत की उभरती बैडमिंटन स्टार तन्वी शर्मा ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप्स 2025 के गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है।

तन्वी ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की एशियन जूनियर चैंपियनशिप्स की रजत पदक विजेता लियू सी या को सीधे गेम में 15-11, 15-9 से हराया। टूर्नामेंट की टॉप सीड तन्वी अब फाइनल में दूसरे वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रीचासाक से भिड़ेंगी।

इस जीत के साथ ही 16 वर्षीय तन्वी वर्ल्ड जूनियर्स फाइनल में पहुंचने वाली पांचवीं भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले अपर्णा पोपट (1996), साइना नेहवाल (2006, 2008), सिरिल वर्मा (2015) और शंकर मुथुसामी (2022) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

तन्वी ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल जीतकर पहले ही भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था। वह 2008 में साइना नेहवाल के बाद पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप्स में पदक सुनिश्चित किया है—यानी 17 साल बाद भारत को घरेलू धरती पर पदक मिला है।

क्वार्टर फाइनल में तन्वी ने जापान की साकी मात्सुमोतो को रोमांचक मुकाबले में 13-15, 15-9, 15-10 से हराया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन फाइनल
तन्वी ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की एशियन जूनियर चैंपियनशिप्स की रजत पदक विजेता लियू सी या को सीधे गेम में 15-11, 15-9 से हराया। टूर्नामेंट की टॉप सीड तन्वी अ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News