Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दो दशक बाद छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में लोग आतिशबाजी के साथ मना सकेंगे दीपावली

शुक्रवार को जगदलपुर में माड़ डिविजन के सभी नक्सलियाें के आत्मसमर्पण कर देने के बाद ग्राम गोड़सा, निराम, पालेवाया, कौशलनार, पीडियाकोट, पहुरनार, मंगनार जैसे गांवों में पटाखों पर लगा प्रतिबंध अब बेमायने हो गया है।

18 Oct 2025

दो दशक बाद छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में लोग आतिशबाजी के साथ मना सकेंगे दीपावली

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में अब दो दशक बाद आतिशबाजी के साथ दीपावली मनाई जाएगी। यहां अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने अभी तक आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा रखा था। यहां पटाखों का इस्तेमाल नक्सली एक-दूसरे को सूचना पहुंचाने के लिए करते आए थे।

शुक्रवार को जगदलपुर में माड़ डिविजन के सभी नक्सलियाें के आत्मसमर्पण कर देने के बाद ग्राम गोड़सा, निराम, पालेवाया, कौशलनार, पीडियाकोट, पहुरनार, मंगनार जैसे गांवों में पटाखों पर लगा प्रतिबंध अब बेमायने हो गया है। इलाके से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा होने के बाद ग्रामीण 2 दशक में पहली बार पटाखे फोड़कर दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। नक्सलियों के पीछे हटने पर ग्रामीणों का कहना था कि अब उनके गांवों में बिजली-सड़क और अन्य सुविधाएं पहुंच सकेंगी। नक्सलियों को पहले हर बात पर चंदा देना पड़ता था, वह भी अब बंद हो जाएगा। 20-20 किमी दूर से पीडीएस का राशन लाना पड़ता था, उसमें भी नक्सलियों को हिस्सा देना पड़ता था। तेंदूपत्ता और मनरेगा मजदूरी तक में उनकी हिस्सेदारी तय थी। बाइक-ट्रैक्टर का सालाना शुल्क तक वसूला जाता था। ये सब अब बंद हो जाएगा।

गौरतलब है कि सलवा जुडुम के दाैरान अबूझमाड़ से लगभग 200 परिवारों को कसोली राहत शिविरों में विस्थापित किया गया था। विगत 2 दशकों से यहां रह रहे परिवार नक्सलवाद के खात्मे की बाट जोह रहे थे। अब इस बड़े आत्मसमर्पण के बाद राहत शिविरों में रह रहे लोगों को अपनी मिट्टी में वापस लौटने की खुशी है। पिछले साल भी सुकमा जिले के जगरगुंडा के राहत शिविरों में तार बाड़ी के घेरे में रह रहे परिवार वापस अपने गांव लौटे थे। ऐसे में कसोली राहत शिविर में रह रहे लोगों में भी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। राहत शिविरों में रह रहे लोगों में है। कई परिवार तो यहां 2005 से रहे रहे हैं।

शुक्रवार को जगदलपुर में जब 210 नक्सलियाें का आत्मसमर्पण हो रहा था तो उस दाैरान ग्रामीणाें से स्थानीय पत्रकाराें ने चर्चा की कि नक्सलियाें का खाैफ अब भी बरकरार है। इस बारे में ग्रामीण अब भी खुलकर कुछ भी बताने में डरते हैं। उनका मानना है कि सलवा जुडूम के दाैरान वे बड़ी संख्या में ग्रामीणाें के मारे जाने का मंजर काे नही भूल पाये हैं। इसीलिए हमने भी ग्रामीणाें के सुरक्षा की दृष्टिकाेंण से ग्रामीणाें के बदले हुए नाम का उल्लेख करते हुए उनसे हुई चर्चा काे रख रहे हैं।

अबूझमाड़ के ग्राम पीडियाकोट के बुटकीराम का कहना है कि उन्हें इसकी सूचना मिली है, अब वे भी अपने गांव लौट पाएंगे। अबूझमाड़ के निराम गांव की मंगली ने बताया, गांव में खेती-बाड़ी सब है। गांव छोड़ने के बाद नक्सलियों ने उनके खेत अपने साथियों में बांट दिए थे, अब उन्हें उनकी जमीन वापस मिलेगी। अबूझमाड़ के जगन मंडावी का कहना है कि उनके पास 5 एकड़ खेत हैं, अगले एक महीने माहौल देखने के बाद ही वे वापस जाने के बारे में फैसला लेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दो दशक बाद छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में लोग आतिशबाजी के साथ मना
शुक्रवार को जगदलपुर में माड़ डिविजन के सभी नक्सलियाें के आत्मसमर्पण कर देने के बाद ग्राम गोड़सा, निराम, पालेवाया, कौशलनार, पीडियाकोट, पहुरनार, मंगनार जैसे गांवो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News