वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जब्त
कोलकाता। कोलकाता पुलिस की एआरएस टीम द्वारा धर्मतल्ला में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह अभियान चलाया। सुबह 7 बजे से अब तक बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पटाखे ज़ब्त किए गए हैं। इनमें गोले, चॉकलेट बम और अन्य पटाखे शामिल हैं। दिवाली और काली पूजा से पहले पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। आज अपराध दमन शाखा की टीम ने विशेष रुप से बाबुघाट , धर्मतल्ला बस स्टैंड में अभियान चलाकर प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये हैं। इस दौरान धर्मतल्ला से शनिवार सुबह एक युवक को प्रतिबंधित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। जांचकर्ताओं को पता चला है कि इन भारी पटाखों को आसनसोल भेजा जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद जीशान है। वह 23 साल का है। वह तपसिया थाना क्षेत्र का निवासी है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने धर्मतल्ला बस टर्मिनस के कोलकाता रेफरी एसोसिएशन के पास मेयो रोड पर छापेमारी की। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से तीन नायलॉन बैग और कई डिब्बे बरामद किए गए। इन्हें खोलने पर पता चला कि उनमें प्रतिबंधित पटाखे थे। पच्चीस कागज के डिब्बों में विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे जैसे काली पताका, चॉकलेट बम आदि थे। उसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। मैदान थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान, कोलकाता पुलिस ने अवैध पटाखों पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस शहर भर में छापेमारी कर रही है। भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। छापेमारी के साथ ही पुलिस ने विभिन्न आवासों पर बैठकें भी की हैं। अधिकारी कोर्ट अवलोकन और पटाखे फोडऩे के नियमों के बारे में बता रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि 17 तारीख तक पाटुली थाना क्षेत्र के ढलाई ब्रिज और गरिया मोड़ से कुल 1315 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। अब तक बंशद्रोणी इलाके में 36 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए हैं। शहर भर में तलाशी लेने के अलावा पुलिस नागरिकों को जागरूक भी कर रही है।