Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बनगांव लाइन में चलती ट्रेन पर फेंके गए पटाखे, दीपावली की रात में यात्रियों में मची दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात जब ट्रेन दुर्गानगर और बिराटी स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी, तभी ट्रेन की ओर तेज़ धमाके के साथ पटाखे फेंके गए। धमाकों की आवाज़ इतनी तीव्र थी कि कई यात्री घबरा गए और डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई।

21 Oct 2025

बनगांव लाइन में चलती ट्रेन पर फेंके गए पटाखे, दीपावली की रात में यात्रियों में मची दहशत

कोलकाता। काली पूजा और दीपावली की रात पूरे कोलकाता में जहां उत्सव की रोशनी फैली रही, वहीं कई इलाकों में आतिशबाजी (तेज़ आवाज़ वाले पटाखे) ने माहौल को दहला दिया। इसका सबसे ख़तरनाक नज़ारा देखने को मिला पूर्व रेलवे की बनगांव लाइन पर, जहां कुछ शरारती युवकों ने चलती ट्रेन को निशाना बनाकर ‘चॉकलेट बम’ फेंके। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात जब ट्रेन दुर्गानगर और बिराटी स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी, तभी ट्रेन की ओर तेज़ धमाके के साथ पटाखे फेंके गए। धमाकों की आवाज़ इतनी तीव्र थी कि कई यात्री घबरा गए और डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कोई घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों ने कहा कि यह एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी।

इसी तरह की घटना दमदम और बेलगछिया मेट्रो स्टेशनों के बीच भी सामने आई, जहां मेट्रो ट्रेन की दिशा में कुछ लोगों ने पटाखे फेंके। इन घटनाओं की वजह से कई यात्रियों ने खुद को असुरक्षित महसूस किया।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि दीपावली की रात पटरियों के किनारे और पुलों के पास खड़े कुछ युवक लगातार पटाखे जला रहे थे। एक यात्री ने कहा कि यह सिर्फ मज़ाक नहीं था, बल्कि जानलेवा लापरवाही थी।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस तरह के कृत्य रेलवे सुरक्षा कानून के तहत गंभीर अपराध हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रेन से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

उधर, कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाज़ार ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे तक नियमों के उल्लंघन पर 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 522 किलो अवैध पटाखे ज़ब्त किए गए। बावजूद इसके, देर रात तक कई इलाकों में तेज़ आवाज़ वाले पटाखों की गूंज सुनाई देती रही।

दूसरी और राजधानी कोलकाता में एक अलग ही तस्वीर नजर आई, जहां तेज आवाज वाले पटाखे से डर कर एक स्ट्रीट डॉग मेट्रो के कमरे में जा घुसा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बनगांव लाइन में चलती ट्रेन पर फेंके गए पटाखे, दीपावली की रात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात जब ट्रेन दुर्गानगर और बिराटी स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी, तभी ट्रेन की ओर तेज़ धमाके के साथ पटाखे फेंके गए। धमाकों की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News