Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिवाली की रात कोलकाता में 640 गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे और अवैध शराब जब्त

पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के आरोप में 183 लोगों को पकड़ा गया, जबकि उपद्रव मचाने के मामलों में 451 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा छह लोगों को जुए से संबंधित गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।

21 Oct 2025

दिवाली की रात कोलकाता में 640 गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे और अवैध शराब जब्त

कोलकाता। काली पूजा और दीपावली की रात कोलकाता पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरभर में विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, बीते 20 अक्टूबर की रात से 21 अक्टूबर की सुबह तक चलाए गए अभियान में कुल 640 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के आरोप में 183 लोगों को पकड़ा गया, जबकि उपद्रव मचाने के मामलों में 451 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा छह लोगों को जुए से संबंधित गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस दौरान 852.45 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे और 68.4 लीटर अवैध शराब जब्त की है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहर के हर हिस्से में विशेष निगरानी रखी गई थी।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने दीपावली की रात कुल 882 मामलों में चालान काटे। इनमें बिना हेलमेट चलाने, पीछे बैठे सवार के बिना हेलमेट होने, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने, नशे में ड्राइविंग और अन्य उल्लंघन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 331 चालक बिना हेलमेट पाए गए, जबकि 180 लोग बिना हेलमेट पीछे बैठे थे। इसी तरह 116 मामलों में तेज गति से वाहन चलाने और 99 मामलों में नशे में ड्राइविंग के आरोप दर्ज किए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे शहर में रातभर गश्त बढ़ाई गई थी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की गई। पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने दावा किया कि शहर में कानून व्यवस्था सामान्य रही और सभी प्रमुख पूजा पंडालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिवाली की रात कोलकाता में 640 गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाख
पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के आरोप में 183 लोगों को पकड़ा गया, जबकि उपद्रव मचाने के मामलों में 451 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा छह लो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News