Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

काली पूजा के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता 'खराब'

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे तक कोलकाता के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता “सहन योग्य” श्रेणी में रही, लेकिन विक्टोरिया मेमोरियल के आसपास की हवा “खराब” पाई गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया।

21 Oct 2025

काली पूजा के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता 'खराब'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में काली पूजा और दीपावली पर पटाखों की गूंज तथा धुएं के बीच मंगलवार सुबह राजधानी कोलकाता के कुछ इलाकों की वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गयी। वहीं, विक्टोरिया क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गयी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे तक कोलकाता के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता “सहन योग्य” श्रेणी में रही, लेकिन विक्टोरिया मेमोरियल के आसपास की हवा “खराब” पाई गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस की ओर से केवल ‘ग्रीन पटाखे’ जलाने की अनुमति दी गई थी। समय सीमा भी तय की गई थी, लेकिन कई इलाकों में नियमों का उल्लंघन हुआ। परिणामस्वरूप, काली पूजा की रात हवा में बारूद और धुएं की मात्रा बढ़ गई।

सीपीसीबी के अनुसार, मंगलवार सुबह बालीगंज का एक्यूआई 167, बिधाननगर का 165, फोर्ट विलियम का 143, जादवपुर का 200, रविंद्र भारती विश्वविद्यालय का 135 और रविंद्र सरोवर का एक्यूआई 142 दर्ज किया गया, ये सभी “सहन योग्य” श्रेणी में हैं, जबकि विक्टोरिया मेमोरियल के आसपास का क्षेत्र “खराब” श्रेणी में रहा।

हावड़ा में भी स्थिति चिंताजनक रही। बेलूर मठ में एक्यूआई 206 और पद्मपुकुर में 241 दर्ज किया गया, जो “खराब” श्रेणी में हैं, जबकि बोटैनिकल गार्डन में 185 , दासनगर में 152 और घुसुड़ी में वायु गुणवत्ता 92 रही, जो “सहन योग्य” है।

पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली की तुलना में कोलकाता और हावड़ा की स्थिति फिलहाल बेहतर है, लेकिन इसे सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। पर्यावरणविद् सुभाष दत्ता ने कहा कि लोग अब भी जागरूक नहीं हैं। कोलकाता की हवा दिल्ली से बेहतर जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं। साथ ही ध्वनि प्रदूषण को भी ध्यान में रखना होगा।

उल्लेखनीय है कि दीपावली और काली पूजा की रात नियमों के उल्लंघन करने वाले 183 लोगों को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया और 852 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए। पुलिस के अनुसार, पिछले दस दिनों में कुल 8,422 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे ज़ब्त किए गए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


काली पूजा के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता 'खराब'
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे तक कोलकाता के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता “सहन योग्य” श्रेणी में रही, ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News