Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

हीली को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान हल्की पिंडली में खिंचाव आया था। वह भारत और बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारियां खेल चुकी हैं, और ऐसे में उनका बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय है।

21 Oct 2025

महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान एलिसा हीली बुधवार (22 अक्टूबर) को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप 2025 के लीग मैच में पिंडली (कॉल्फ) की चोट के कारण नहीं खेलेंगी।

हीली को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान हल्की पिंडली में खिंचाव आया था। वह भारत और बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारियां खेल चुकी हैं, और ऐसे में उनका बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय है।

टीम प्रबंधन ने बताया कि हीली की चोट पर मेडिकल टीम लगातार नजर रखेगी। उनकी उपलब्धता पर निर्णय 25 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के अंतिम लीग मैच से पहले लिया जाएगा।

हीली की गैरमौजूदगी में बेथ मूनी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगी, जबकि 22 वर्षीय युवा ओपनर जॉर्जिया वोल को टीम में ओपनिंग का मौका मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन कप्तान हीली की फिटनेस पर टीम की नज़रें टिकी रहेंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से
हीली को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान हल्की पिंडली में खिंचाव आया था। वह भारत और बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारियां खेल चुकी हैं, और ऐसे में उनका बाहर होना ऑस्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News