Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अरुणाचल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उल्फा (आई) का एक उग्रवादी ढेर

यह मुठभेड़ 21 अक्टूबर की रात को तब शुरू हुई जब असम राइफल्स के जवानों ने 6 माइल के पास लगभग सात उल्फा (आई) उग्रवादियों के एक ग्रुप से मुठभेड़ की।

22 Oct 2025

अरुणाचल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उल्फा (आई) का एक उग्रवादी ढेर

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) का एक कैडर मारा गया है।

यह मुठभेड़ 21 अक्टूबर की रात को तब शुरू हुई जब असम राइफल्स के जवानों ने 6 माइल के पास लगभग सात उल्फा (आई) उग्रवादियों के एक ग्रुप से मुठभेड़ की।

गुवाहाटी स्थित सेना के पीआरओ ने बुधवार काे आधिकारिक बयान में बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) कथित तौर पर असम में काकोपाथर आर्मी कैंप पर हाल ही में हुए हमले से जुड़ा था। मारे गए उग्रवादी की पहचान इवान आसोम के तौर पर हुई है, जिसे कोंटी आसोम और अभिकेश्वर मोरान के नाम से भी जाना जाता था।

मुठभेड़ के बाद, सैनिकों को मारे गए उग्रवादी के पास से एक एचके राइफल, एक हैंड ग्रेनेड और एक बैग मिला। मुठभेड़ के दौरान उल्फा (आई) के बाकी सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

सुरक्षा कर्मी मुठभेड़ वाली जगह से भागे दूसरे मिलिटेंट की तलाश जारी रखे हुए हैं। जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी का इंतजार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अरुणाचल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उल्फा (आई) का एक
यह मुठभेड़ 21 अक्टूबर की रात को तब शुरू हुई जब असम राइफल्स के जवानों ने 6 माइल के पास लगभग सात उल्फा (आई) उग्रवादियों के एक ग्रुप से मुठभेड़ की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News