Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापस लिया

उन्होंने यह फैसला सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टूर्नामेंट के दौरान पैर में लगी चोट के चलते लिया है। 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने इस सीज़न में बहुत कम टूर्नामेंट खेले हैं। चारों ग्रैंड स्लैम के अलावा उन्होंने सिर्फ आठ एटीपी टूर इवेंट्स में हिस्सा लिया।

22 Oct 2025

नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापस लिया

पेरिस। विश्व टेनिस के महान खिलाड़ियों में शुमार सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अगले सप्ताह होने वाले पेरिस मास्टर्स से हटने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उक्त घोषणा की।

उन्होंने यह फैसला सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टूर्नामेंट के दौरान पैर में लगी चोट के चलते लिया है। 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने इस सीज़न में बहुत कम टूर्नामेंट खेले हैं। चारों ग्रैंड स्लैम के अलावा उन्होंने सिर्फ आठ एटीपी टूर इवेंट्स में हिस्सा लिया।

38 वर्षीय जोकोविच इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन- सभी चार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल तक पहुंचे। मई अंत से सितंबर के अंत तक उन्होंने केवल उन्हीं तीन स्लैम टूर्नामेंट में भाग लिया। हाल ही में खेले गए शंघाई मास्टर्स में भी जोकोविच को हिप (कूल्हे) की समस्या से जूझना पड़ा था, जिसके चलते वह सेमीफाइनल में बाहर हो गए थे।

जोकोविच पिछले हफ्ते सऊदी अरब में आयोजित सिक्स किंग्स स्लैम में शामिल हुए थे, जहां उन्हें शुरुआती राउंड में बाई मिली थी। पहले मैच में वह जानिक सिनर से हार गए और तीसरे स्थान के लिए टेलर फ्रिट्ज़ के खिलाफ मुकाबले में एक सेट खेलने के बाद चोट के कारण मैच छोड़ना पड़ा।

जोकोविच ने पहले ही एटीपी फाइनल्स (9 से 16 नवंबर, ट्यूरिन, इटली) के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन उन्होंने 2024 में यह टूर्नामेंट छोड़ दिया था। इस बार भी उनकी भागीदारी को लेकर अब संशय बढ़ गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापस लिया
उन्होंने यह फैसला सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टूर्नामेंट के दौरान पैर में लगी चोट के चलते लिया है। 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने इस सीज़न में बहुत क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News