Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसएसकेएम अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़, स्वास्थ्य भवन ने मांगी रिपोर्ट

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को 15 वर्षीय नाबालिग अपने परिवार के साथ इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल आई थी। आरोप है कि उसी दौरान अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के शौचालय में ले जाकर नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

24 Oct 2025

एसएसकेएम अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़, स्वास्थ्य भवन ने मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कोलकाता के प्रतिष्ठित एसएसकेएम अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस गंभीर मामले पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट तलब की है। सवाल उठ रहे हैं कि ट्रॉमा केयर जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग के अंदर आरोपित कैसे पहुंचा और घटना कैसे घटी।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को 15 वर्षीय नाबालिग अपने परिवार के साथ इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल आई थी। आरोप है कि उसी दौरान अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के शौचालय में ले जाकर नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। आरोपित की पहचान एनआरएस अस्पताल के अस्थायी कर्मचारी अमित मलिक के रूप में हुई है। अस्पताल के एक चिकित्सक ने घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अमित मलिक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन की नाक के नीचे आरोपित व्यक्ति ट्रॉमा केयर जैसी संवेदनशील इकाई में कैसे दाखिल हुआ?

स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसकेएम के एमएसवीपी से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने एमएसवीपी को 72 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम का विस्तृत ब्यौरा सौंपने का निर्देश दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसएसकेएम अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़, स्वास्थ्य भवन ने म
सूत्रों के अनुसार, बुधवार को 15 वर्षीय नाबालिग अपने परिवार के साथ इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल आई थी। आरोप है कि उसी दौरान अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के शौचाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News