Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस की तरफ से शनिवार को दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को सबसे बड़ी गिरफ्तारी चुराचांदपुर जिले में हुई, जहां पुलिस ने 18 साल के हाओमिनथांग हाओकिप को पकड़ा, जो यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) का सक्रिय सदस्य है।

25 Oct 2025

मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। राज्य के तीन जिलों में एक साथ चलाए गये पुलिस अभियानों के दौरान 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और पहचान के कागज़ात ज़ब्त किए गए हैं।

मणिपुर पुलिस की तरफ से शनिवार को दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को सबसे बड़ी गिरफ्तारी चुराचांदपुर जिले में हुई, जहां पुलिस ने 18 साल के हाओमिनथांग हाओकिप को पकड़ा, जो यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) का सक्रिय सदस्य है। उसे ओल्ड गेलमौल स्थित उसके घर से पकड़ा गया। अधिकारियों को दो ज़िंदा राउंड से भरी पिस्तौल, मोबाइल फ़ोन और आधारकार्ड मिला। अधिकारियों के मुताबिक, हाओकिप चुराचांदपुर शहर में व्यापारियों और आम लोगों से जबरन वसूली के साथ दूूसरी गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त था।

काकचिंग जिले में पुलिस ने 23 साल के सलाम सुशील सिंह को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबंगनबा) के सक्रिय कैडर के तौर पर हुई है। यह गिरफ्तारी काकचिंग वैरी बामन परेंग इलाके में उसके घर से हुई। सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास से मोबाइल फोन, आधारकार्ड और पैन कार्ड ज़ब्त किया।

तीसरी गिरफ्तारी इंफाल वेस्ट जिले में हुई, जहां शमजेत्साबम संजीत सिंह (42), जिन्हें इनाओबी और नोंगशाबा के नाम से भी जाना जाता है, उसे पटसोई पुलिस स्टेशन के इलाके के संगैथेल माखा लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। सिंह, जो रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट/पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (आरपीएफ/पीएलए) का सक्रिय सदस्य माना जाता है, उसके पास गिरफ्तारी के समय मोबाइल फोन मिला।

चौथी गिरफ्तारी मणिपुर पुलिस ने प्रीपाक (प्रो) के सक्रिय कैडर, मोइरंगथेम दीना मैतेई उर्फ न्गाकपा (32) के रूप में हुई। आरोपित को इंफाल पूर्व जिलांतर्गत को ब्रह्मपुर नहाबाम से गिरफ्तार किया गया।

ये गिरफ्तारियां राज्य में चल रहे उग्रवादी गतिविधि और गैर-कानूनी वसूली नेटवर्क पर रोक लगाने के लिए चल रहे सुरक्षा अभियान के बीच हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस की तरफ से शनिवार को दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को सबसे बड़ी गिरफ्तारी चुराचांदपुर जिले में हुई, जहां पुलिस ने 18 साल के हाओमिनथां





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News