Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने वहां हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अधूरे काम पूरे किए जाएं।

25 Oct 2025

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्यों की समीक्षा की

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अधूरे काम पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री के आगमन के बाद चर्चा है कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह या दिसंबर में जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। बैठक के दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) से जुड़े अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस के अधिकारी, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, नेता आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के द्वारा करीब 12 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचे, उन्होंने यहां पर अधिकारियों के साथ बैठक की, उसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कल गाजियाबाद में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु द्वारा एक अस्पताल के उद्घाटन के कार्यक्रम के अवसर पर भी मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मौजूद रहेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्यों
मुख्यमंत्री ने वहां हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अधूरे का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News