Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस ने एलआईसी के धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप, जेपीसी से जांच कराने की मांग

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पहले कदम के तौर पर लोक लेखा समिति (पीएसी) को यह जांच करनी चाहिए कि एलआईसी को अडानी समूह में निवेश करने के लिए कैसे मजबूर किया गया।

25 Oct 2025

कांग्रेस ने एलआईसी के धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप, जेपीसी से जांच कराने की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 30 करोड़ पॉलिसीधारकों के पैसों का इस्तेमाल अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए किया। कांग्रेस का दावा है कि एलआईसी ने करीब 33,000 करोड़ रुपये का निवेश अडानी समूह की कंपनियों में किया, जिससे सार्वजनिक धन का दुरुपयोग हुआ। पार्टी ने इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से करवाने की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पहले कदम के तौर पर लोक लेखा समिति (पीएसी) को यह जांच करनी चाहिए कि एलआईसी को अडानी समूह में निवेश करने के लिए कैसे मजबूर किया गया। जयराम रमेश ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों और आंतरिक दस्तावेजों से यह पता चलता है कि मई 2025 में एलआईसी की लगभग 33,000 करोड़ रुपये की राशि अडानी समूह की विभिन्न कंपनियों में निवेश की गई।

उन्होंने कहा कि 21 सितंबर 2024 को जब गौतम अडानी और उनके सात सहयोगियों पर अमेरिका में आरोप तय हुए, तो चार घंटे के भीतर ही एलआईसी को करीब 7,850 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। रमेश ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अडानी को भेजे गए समन को लगभग एक साल से आगे बढ़ाने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों और बंदरगाहों जैसे संसाधनों का पक्षपाती निजीकरण, राजनयिक चैनलों के जरिए ठेके दिलवाना और शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियां इस घोटाले का हिस्सा हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस ने एलआईसी के धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप, जेपीसी स
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पहले कदम के तौर पर लोक लेखा समिति (पीएसी) को यह जांच करनी चाहिए कि एलआईसी को अडानी समूह में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News