Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बीमार लोगों को इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता: द्राैपदी मुर्मू

उन्होंने कहा कि बीमारी से लोगों का बचाव करना और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार इसके लिए स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार विकसित कर रही है।

26 Oct 2025

बीमार लोगों को इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता: द्राैपदी मुर्मू

गाजियाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश आज स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बहुत ही तेज से विकसित हो रहा है। इसमें सरकार का योगदान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीमारी से लोगों का बचाव करना और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार इसके लिए स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार विकसित कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित अत्याधुनिक सुविधायुक्त 1200 बेड के अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति के यहां पहुंचने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमें जानकर खुशी हुई कि यशोदा हॉस्पिटल ने कोविड दौरान बड़ी संख्या में लोगों की सेवा की और लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में इस तरह के अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान पहली बार देखा है, जहां पर एक छत के नीचे सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि देश आज स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बहुत ही तेज गति से प्रगति कर रहा है। इसके लिए सरकार का योगदान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीमारी से लोगों का बचाव करना और उन्हें बेहतर सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार विकसित कर रही है।

मुर्मु ने कहा कि सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्य स्वस्थ भारत और विकसित भारत में निर्णायक योगदान दे रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ सभी का अधिकार है। और सरकार देश के सभी क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि गुणवत्ता से भरे स्वास्थ्य सेवा से कोई भी देशवासी वंचित न हो। उन्होंने देश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से अपील किया कि वे इसमें अमूल्य योगदान दें। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यशोदा मेडिसिटी भी स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि बहुत संख्या मे गरीब लोग देश में रहते हैं। उनको भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।

विकसित देशों की श्रेणी में आने के लिए हर नागरिक को स्वस्थ रहना जरूरी: राजनाथ सिंह

समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक नया रूप लिया है। पहले स्वास्थ्य गरीबों के लिए चिंता का विषय होता था, वही आज हर व्यक्ति को उपचार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के माध्यम से देश के 10 करोड़ परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा का कवच दिया गया है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इसमें शामिल किया गया है। क्योंकि इस पड़ाव में उन्हें देखभाल की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में सरकार एक संरक्षक के रूप में उसके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के माध्यम से लोगों को सस्ती दवांए मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई के क्षेत्र में भारी संख्या मे सीटें बढ़ाई गई हैं। देश में 22 एम्स बनाए गए हैं, जिनमे 12 एम्स पूरी तरह से कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाना है। यह एक बड़ा लक्ष्य है, इसके लिए हर नागरिक को स्वस्थ रहना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

आठ वर्ष में उत्तर प्रदेश में 42 मेडिकल कॉलेज बनाए गए: याेगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी एक विश्व स्तर की हेल्थ सिटी है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। यशोदा मेडिसिटी में विश्व स्तर के कैंसर रोग के इलाज की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि विगत 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 42 मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। दो एम्स बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी के कई नए संस्थान उत्तर प्रदेश में स्थापित हुए हैं, जिनके माध्यम से उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को बेहतरीन स्वस्थ सेवा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयास से हेल्थ केयर में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के तहत निजी क्षेत्र के अस्पताल काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धर्म के जितने भी साधन है, जीवन के जितने भी उद्देश्य हैं, एक स्वस्थ्य शरीर से ही संपन्न हो सकते हैं। स्वस्थ्य शरीर के लिए स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं आवश्यक है। यशोदा मेडिसिटी ऐसे सभी लोगों के लिए वरदान साबित होगाए जो लोग बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा के लिए भटकते थे। उन्होंने कहा कि यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉक्टर पीएन अरोड़ा का व्यवहार हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी के पास पैसा हो या ना हो पीएन अरोड़ा हर किसी का उपचार करते हैं।

राष्ट्रपति ने अस्पताल के उपकरणों का किया अवलोकन

मंच पर पहुंचने से पहओ राष्ट्रपति मुर्मु ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर आधुनिक उपकरण और बेहतर इलाज के बारे में जाना। मंच पर यशोदा अस्पताल के प्रबंधन की ओर से डॉक्टर पीएन अरोड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद अस्पताल के चेयरमैन ने अस्पताल के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विश्व का बेहतर मेडिसिटी अस्पताल है, यशोदा मेडिसिटी अस्पताल एक हजार दिन में बनकर तैयार हुआ है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया गया।

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर कमांडों और सुरक्षाबलों ने कल शाम को ही अज्ञपताल परिसर में डेरा डाल दिया था। इसके अलावा दो हजार से अधिक जवान कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए है। सुबह से पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का कई बार जायजा लिया और सुरक्षा समेत तमाम इंतजामों की समीक्षा की गई। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के तहत ट्रांस हिंडन जोन को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया था। वहीं कार्यक्रम को लेकर सुबह से कई स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीमार लोगों को इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता:
उन्होंने कहा कि बीमारी से लोगों का बचाव करना और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार इसके लिए स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News