Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कटिहार में तेजस्वी यादव का भाजपा और जदयू पर हमला

तेजस्वी यादव ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है और बिहार में उनकी सरकार बनने पर इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों को परेशान करने के लिए इस तरह के बिल लेकर आ रही है।

26 Oct 2025

कटिहार में तेजस्वी यादव का भाजपा और जदयू पर हमला

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव रविवार को कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा अंतर्गत आजामनगर में आयोजित जनसभा में भाजपा और जदयू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पलटी मारकर भाजपा में चले गए हैं और भाजपा को बिहार में जगह देने का काम किया है।

तेजस्वी यादव ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है और बिहार में उनकी सरकार बनने पर इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों को परेशान करने के लिए इस तरह के बिल लेकर आ रही है।

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर नकलची होने का आरोप लगाया और कहा कि वे हमारी योजनाओं की नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पेंशन बढ़ाने की बात कही तो नितीश कुमार ने हड़बड़ी में पेंशन राशि बढ़ाकर 11 सौ रूपये कर दी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भले ही मेरी उम्र कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है। जो कहा वो किया, जो कह रहे हैं वो करेंगे। आप तय कीजिए परिवार में सरकारी नौकरी चाहिए या केवल 10 हजार रूपये चाहिए।

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल दंगा-फसाद करवाते हैं और हिंदू-मुस्लिमों को लड़वाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और हमें ऐसी सरकार बनानी है जिसमें सभी जाति-धर्म के लोगों को सम्मान हो। वी आई पी प्रमुख मुकेश साहनी, प्राणपुर से राजद प्रत्याशी इशरत प्रवीण सहित मंच पर कई महागठबंधन के नेता मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कटिहार में तेजस्वी यादव का भाजपा और जदयू पर हमला
तेजस्वी यादव ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है और बिहार में उनकी सरकार बनने पर इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। उन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News