Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाथी घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ मैया से दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों के लिए छठ मैया से सुख समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने यहां छठव्रतियों को संबोधित किया।

28 Oct 2025

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाथी घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ मैया से दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आईटीओ स्थित हाथी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान के साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और लक्ष्मी नगर विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों के लिए छठ मैया से सुख समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने यहां छठव्रतियों को संबोधित किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार लोगों को यमुना स्थित घाटों पर पूजा करने का मौका मिला, पहले उन्हें मजबूरी में इधर-उधर छठ मैया की पूजा करनी पड़ी थी। दिल्ली सरकार ने इस बार 17 मॉडल घाटों के साथ-साथ 1300 से ज्यादा घाटों पर सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली पूरी तरह से छठ में हो गई है। देश भर में दिल्ली की छठ की चर्चा है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा का प्रातः अर्घ्य हमें स्मरण कराता है कि प्रत्येक नया दिन एक नई शुरुआत का अवसर लेकर आता है। सूर्यदेव को अर्पित यह अर्घ्य जीवन में ऊर्जा भरता है, विश्वास जगाता है और अनुशासन की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छठ पूजा के पावन अवसर पर दिल्ली की यमुना भी उसी दिव्य ऊर्जा से आलोकित हो रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित विकसित दिल्ली का सपना भी पूरा होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाथी घाट पर उगते सूर्य को दिया अर
मुख्यमंत्री ने दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों के लिए छठ मैया से सुख समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने यहां छठव्रतियों को संबोधित किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News