Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हमारा सपना है कि मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने : राहुल गांधी

उन्हाेंने कहा कि बिहार में शिक्षा का कोई मतलब ही नहीं मेहनत करने वाले का कोई भी कद्र नहीं है। आज बिहार में युवा मेहनती हैं, आज भी कर्ज लेकर बाहर जाते हैं और पढ़ाई का अवसर यहां नहीं है।

29 Oct 2025

हमारा सपना है कि मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने : राहुल गांधी

पटना / मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छोटे उद्योग को खत्म कर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचा रही है। कहा कि हमारा सपना है कि अब मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने। उन्हाेंने कहा कि बिहार में शिक्षा का कोई मतलब ही नहीं मेहनत करने वाले का कोई भी कद्र नहीं है। आज बिहार में युवा मेहनती हैं, आज भी कर्ज लेकर बाहर जाते हैं और पढ़ाई का अवसर यहां नहीं है। यही नहीं एग्जाम का पेपर लीक होने के कारण बिहार में सही शिक्षा नहीं मिलती। बिहार के मेहनती युवक की मेहनत बेकार हो जाती है। बिहार को बदलने के लिए आया हूं और बदलकर रहेंगे।

लाेकसभा सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बिहार में आया हूं इस बारिश में भी आप सब आए हैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।अब इस सरकार को बदलने का समय आया है। हम आज भी देश में जहां पर जाता हूं लोगों का साथ मिलता है। आप सब मिलकर रहे बिहार में काम करे, और जिस प्रकार से देश के अलग अलग जगहों पर आप लोगों ने हमारी सरकार को बनाए है उसी तरह से बिहार में भी सरकार बनाने का काम करे। इस मौके पर नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में बिहारी का भविष्य नहीं है। यही सच्चाई है, आज मुझे जितने युवा मिलते हैं बिहार के बारे में ऐसा कहते हैं। राहुल गांधी ने कहा 20 वर्ष में इन लोग ने बिहार में कुछ नहीं किया। रोजगार के लिए क्या किया है। अगर यह लोग किसी के लिए कुछ करते हैं तो सिर्फ अडानी-अंबानी के लिए काम करते हैं। यही वजह है कि आज दूसरे प्रदेश के लोग कभी बिहार नहीं आते हैं।

राहुल गांधी ने कहा महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़े हैं बिहार को बदलने के लिए। हमलोग ने वोट चोरी के खिलाफ में बड़ी यात्रा की थी। बिहार में साथ-साथ घूमे थे, यहां पर बहुत नरेटिव देखने को मिला। अब यह बिहार सबसे आगे जा सकता है और सबसे आगे जायेगा, मैं इसका संकल्प लेकर चल रहा हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। यह भाजपा और राजग सरकार को देश में सामाजिक न्याय से लेना देना नहीं है। हमने तो सदन में पीएम मोदी से कहा कि आप देश में जाति गणना करवाए लेकिन वह जवाब नहीं दिए। पीएम मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के विरोधी लोग है। पीएम मोदी को सिर्फ और सिर्फ वोट लेने से मतलब हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हमारा सपना है कि मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने : राहुल
उन्हाेंने कहा कि बिहार में शिक्षा का कोई मतलब ही नहीं मेहनत करने वाले का कोई भी कद्र नहीं है। आज बिहार में युवा मेहनती हैं, आज भी कर्ज लेकर बाहर जाते हैं और पढ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News