Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'थामा' 100 करोड़ क्लब में शामिल, 'एक दीवाने की दीवानियत' की कमाई भी आई सामने

दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' भी धीरे-धीरे अपनी मोहब्बत की कमाई का सिक्का जमाती दिख रही है और रोज की कमाई में 'थामा' को कड़ी चुनौती दे रही है।

29 Oct 2025

'थामा' 100 करोड़ क्लब में शामिल, 'एक दीवाने की दीवानियत' की कमाई भी आई सामने

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी है। रिलीज के महज 8 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है। दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' भी धीरे-धीरे अपनी मोहब्बत की कमाई का सिक्का जमाती दिख रही है और रोज की कमाई में 'थामा' को कड़ी चुनौती दे रही है।

'थामा' की सेंचुरी

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म ने वीकडेज में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल कमाई अब 101.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। बॉक्स ऑफिस की रफ्तार यूं ही बनी रही तो यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ क्लब में शामिल होती नजर आएगी।

'एक दीवाने की दीवानियत' का दमदार सफर

30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' न सिर्फ अपना खर्च निकाल चुकी है, बल्कि हिट फिल्मों की कतार में भी शामिल हो गई है। 8वें दिन का कलेक्शन लगभग 4.35 करोड़ रुपये रहा। इस तरह कुल कमाई 49.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। दिलचस्प ट्विस्ट यह है कि रोजाना के कलेक्शन में यह फिल्म 'थामा' को लगभग बराबरी की टक्कर देते हुए आगे बढ़ रही है। दोनों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस को दीवाना बना रखा है। दर्शकों की तालियां सुनाई दे रही हैं और काउंटर पर नोटों की बरसात सी हो रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'थामा' 100 करोड़ क्लब में शामिल, 'एक दीवाने की दीवानियत' की क
दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' भी धीरे-धीरे अपनी मोहब्बत की कमाई का सिक्का जमाती दिख रही है और रोज की कमाई मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News