Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बारिश ने बिगाड़ा मजा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रद्द हुआ पह

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई और 3.4 ओवर में 35 रन जोड़ दिए। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक को नाथन एलिस ने अपना शिकार बनाया।

29 Oct 2025

बारिश ने बिगाड़ा मजा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रद्द हुआ पह

कैनबरा। बारिश ने एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बुधवार को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई और 3.4 ओवर में 35 रन जोड़ दिए। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक को नाथन एलिस ने अपना शिकार बनाया। 5वें ओवर की समाप्ति पर बारिश शुरू हो गई और जब रुकी तो मैच 18-18 ओवर का कर दिया गया।

इसके बाद शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने मात्र 35 गेंदों में 62 रनों की चमकदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत का स्कोर 9.4 ओवर में 97/1 था, तभी आसमान में काले बादल छा गए और एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई और खेल रोक दिया। हालांकि, इसके बाद बारिश नहीं रुकी और अंपायरों ने मुकाबला रद्द घोषित कर दिया।

बारिश से बाधित यह मैच भले ही परिणाम नहीं दे सका, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों के तेवरों ने दर्शकों को आने वाले मुकाबलों के लिए रोमांचित जरूर कर दिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारिश ने बिगाड़ा मजा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रद्द हुआ पह
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई और 3.4 ओवर में 35 रन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News