वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने प्रबंधन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की।
पश्चिम बंगाल के कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार रात इलाज के लिए लाए गए एक नशे में धुत मरीज ने एक महिला डॉक्टर प्रशिक्षु से कथित रूप से छेड़छाड़ की। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब आरोपी मरीज को अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती किया गया था। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी शोर सुनने के बावजूद वार्ड में नहीं आया। बाद में प्रशिक्षु की शिकायत पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया।
घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने प्रबंधन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने प्रिंसिपल के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टरों व नर्सों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि एक प्रशिक्षु डाॅक्टर ड्यूटी के दौरान मरीज द्वारा उत्पीड़न और छेड़छाड़ का शिकार हुई, जबकि पुलिसकर्मी बाहर मौजूद था। यह पुलिस की लापरवाही और सुरक्षा में चूक का उदाहरण है। डॉक्टर दिन-रात जोखिम उठाकर काम करते हैं, इसलिए हम न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमें शिकायत प्राप्त हुई है और इस मामले की जांच की जा रही है।” पिछले कुछ सप्ताहों से राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में महिला डॉक्टरों और नर्सों के साथ शारीरिक उत्पीड़न और हमले की घटनाएं सामने आई हैं। अधिकतर मामलों में आरोपीों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन इस घटना में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।