Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिषेक नायर बने कोलकाता नाइट राइडर्स के नए मुख्य कोच

पंडित और फ्रेंचाइजी के बीच इस साल की शुरुआत में रास्ते अलग हो गए थे, जिसके बाद केकेआर ने नए कोच की तलाश शुरू की थी। नायर की नियुक्ति के साथ फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर भारतीय कोच पर भरोसा जताने की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

30 Oct 2025

अभिषेक नायर बने कोलकाता नाइट राइडर्स के नए मुख्य कोच

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक नायर को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। नायर ने चंद्रकांत पंडित की जगह ली है, जिन्होंने तीन सीजन तक टीम की कमान संभाली थी, जिनमें 2024 का खिताबी सीजन भी शामिल है। केकेआर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर उक्त घोषणा की।

पंडित और फ्रेंचाइजी के बीच इस साल की शुरुआत में रास्ते अलग हो गए थे, जिसके बाद केकेआर ने नए कोच की तलाश शुरू की थी। नायर की नियुक्ति के साथ फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर भारतीय कोच पर भरोसा जताने की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

42 वर्षीय नायर को खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन दोनों के बीच आधुनिक और प्रगतिशील कोचिंग तरीकों के लिए खासा सम्मान प्राप्त है। वे पिछले पांच वर्षों से केकेआर के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। हालांकि 2025 सीजन में भारतीय टीम के साथ जुड़ाव के कारण उनकी भूमिका सीमित रही थी। नायर भारतीय टीम के साथ एक साल तक सहायक कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

फ्रेंचाइजी उनके खिलाड़ी-केंद्रित और समग्र दृष्टिकोण वाले कोचिंग स्टाइल की सराहना करती है। नायर ने कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत रूप से काम किया है और उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। उनके मार्गदर्शन में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। खासकर रोहित शर्मा ने सार्वजनिक तौर पर कई बार नायर के सहयोग की सराहना की है और कहा है कि उनके सत्रों से उन्हें काफी मदद मिली।

नायर अब केकेआर के मौजूदा कोचिंग समूह के अन्य सदस्यों के साथ काम करेंगे, जिनमें टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो भी शामिल हैं। वहीं, पूर्व गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण ने हाल ही में फ्रेंचाइजी छोड़ी है और अब लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ जुड़ चुके हैं। केकेआर इस पद के लिए नए उम्मीदवार की तलाश में है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक नायर बने कोलकाता नाइट राइडर्स के नए मुख्य कोच
पंडित और फ्रेंचाइजी के बीच इस साल की शुरुआत में रास्ते अलग हो गए थे, जिसके बाद केकेआर ने नए कोच की तलाश शुरू की थी। नायर की नियुक्ति के साथ फ्रेंचाइजी ने एक बार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News