Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चक्रधरपुर रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

चक्रधरपुर रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया
 

31 Oct 2025

चक्रधरपुर रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण की भावना के साथ शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीआरएम कार्यालय, चक्रधरपुर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तरुण हुरिया, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम/चक्रधरपुर) ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

शपथ में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। यह आयोजन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिनके उत्कृष्ट नेतृत्व और दृष्टिकोण ने देश को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों को स्मरण करते हुए एक सशक्त, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चक्रधरपुर रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया
चक्रधरपुर रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News