Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

यशस्वी जायसवाल की शानदार वापसी, राजस्थान के खिलाफ ठोंके 67 रन

जायसवाल ने अपने साथी ओपनर मुशीर खान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे मुंबई ने मजबूत शुरुआत हासिल की। जायसवाल की पारी में वही पुराना आत्मविश्वास और लय देखने को मिली, जो उन्हें घरेलू क्रिकेट में विशेष बनाती है।

01 Nov 2025

यशस्वी जायसवाल की शानदार वापसी, राजस्थान के खिलाफ ठोंके 67 रन

जयपुर। मुंबई के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर में राजस्थान के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में जायसवाल ने 97 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का जड़ा। उन्हें अनिकेत चौधरी ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

जायसवाल ने अपने साथी ओपनर मुशीर खान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे मुंबई ने मजबूत शुरुआत हासिल की। जायसवाल की पारी में वही पुराना आत्मविश्वास और लय देखने को मिली, जो उन्हें घरेलू क्रिकेट में विशेष बनाती है।

इस साल की शुरुआत में जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए मुंबई के साथ बने रहने का निर्णय लिया।

समाचार लिखे जाने तक मुंबई ने अपनी पहली पारी में 34 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन बना लिए थे। क्रीज पर मुशीर खान 32 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे 3 रन बनाकर खेल रहे थे। मुंबई की नजर अब पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगी, ताकि टीम को शुरुआती बढ़त मिल सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यशस्वी जायसवाल की शानदार वापसी, राजस्थान के खिलाफ ठोंके 67 र
जायसवाल ने अपने साथी ओपनर मुशीर खान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे मुंबई ने मजबूत शुरुआत हासिल की। जायसवाल की पारी में वही पु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News