Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के सातारा जिले में डॉक्टर आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

गृह विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि फलटण डॉ. आत्महत्या मामले की हो रही जांच पर सवाल खड़े किए गए थे, इसीलिए शनिवार को देर रात इस मामले की एसआईटी जांच का निर्णय लिया गया है।

02 Nov 2025

महाराष्ट्र के सातारा जिले में डॉक्टर आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

मुंबई। महाराष्ट्र के सातारा जिले के फलटण उपजिला अस्पताल की महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते इस एसआईटी टीम की अध्यक्षता करेंगी।

गृह विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि फलटण डॉ. आत्महत्या मामले की हो रही जांच पर सवाल खड़े किए गए थे, इसीलिए शनिवार को देर रात इस मामले की एसआईटी जांच का निर्णय लिया गया है। साथ ही एसआईटी को इस मामले में तुरंत जाँच शुरू करने के आदेश भी दिया है। तेजस्वी सातपुते 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और सतारा और सोलापुर जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि सातारा जिले के फलटण के उप-जिला अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने 23 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। उस समय, यह पता चला था कि उसने अपने हाथ पर एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने और प्रशांत बनकर पर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपित फिलहाल न्यायिक कस्टडी में हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के सातारा जिले में डॉक्टर आत्महत्या मामले की जांच
गृह विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि फलटण डॉ. आत्महत्या मामले की हो रही जांच पर सवाल खड़े किए गए थे, इसीलिए शनिवार को देर रात इस मामले की एसआईटी जांच का न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News