वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 187 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को टीम इंडिया ने 9 गेंदें शेष रहते हासिल किया। 5 मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है।
वॉशिंगटन सुंदर की 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत ने 5 मैच की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धूल चटाई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 187 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को टीम इंडिया ने 9 गेंदें शेष रहते हासिल किया। 5 मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है।
वॉशिंगटन सुंदर ने 23 गेंदों पर 3 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से यह पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 25, सूर्यकुमार यादव ने 24, तिलक वर्मा ने 29 और जितेश शर्मा ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड (74) और मार्कस स्टॉयनिस (64) ने तूफानी अर्धशतक जड़े थे। भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह चमके जिन्होंने 3 विकेट चटकाईं।