Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिर भूकंप के झटकों से सहमा अफगानिस्तान, 5 घंटे में दो बार कांपी धरती; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3

अफगानिस्तान से एक बार फिर भूंकप के तेज झटके की खबर सामने आ रही है

03 Nov 2025

फिर भूकंप के झटकों से सहमा अफगानिस्तान, 5 घंटे में दो बार कांपी धरती; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3

अफगानिस्तान से एक बार फिर भूंकप के तेज झटके की खबर सामने आ रही है। जहां देश के उत्तरी इलाके में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र खुल्म शहर से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर मापी गई। यह झटका स्थानीय समयानुसार रात 12:59 बजे महसूस किया गया। अभी तक किसी नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। 

भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र की माने तो पांच घंटों में कुल दो बार अफगानिस्तान की धरती भूकंप के तेज झटके से कांप उठी। पहला झटका यह झटका 03 नवंबर 2025, सुबह 1:59 बजे आईएसटी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र 36.51° उत्तर अक्षांश और 67.50° पूर्व देशांतर पर था, और इसकी गहराई 23 किलोमीटर मापी गई। अभी तक किसी नुकसान या चोट की खबर नहीं मिली है। विज्ञाप

रविवार रात को हल्के-फुल्के झटके
वहीं दूसरी ओर इससे पहले अफगानिस्तान में रविवार को भी 3.9 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। यह झटका 02 नवंबर 2025, रात 8:40 बजे आईएसटी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र 36.50° उत्तर अक्षांश और 71.08° पूर्व देशांतर पर था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। कुल मिलाकार अभी तक किसी तरह के नुकसान या चोट की सूचना नहीं मिली है। 

अफगानिस्तान में भूकंप से पहले भी मच चुकी है तबाही
बता दें कि भूकंप और अफगानिस्तान का संबंध कुछ ज्यादा खास रहा नहीं है। इससे पहले 31 अगस्त 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2,200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 7 अक्तूबर 2023 को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद के झटकों में कम से कम 4,000 लोगों की जान चली गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिर भूकंप के झटकों से सहमा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान से एक बार फिर भूंकप के तेज झटके की खबर सामने आ रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News