Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार सरकार दिल्ली हो रही संचालित, राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से हो रहे : प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने कहा कि महागठबंधन जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और बिहार को एक नया दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि बिहार के लोग उन ताकतों से सावधान रहें जो सिर्फ वादे करती हैं।

03 Nov 2025

बिहार सरकार दिल्ली हो रही संचालित, राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से हो रहे : प्रियंका गांधी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने साेमवार को सोनबरसा में एक जनसभा को संबोधित किया। चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज बिहार की सरकार वास्तव में दिल्ली से संचालित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से लिए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री की भी कोई सुनवाई नहीं होती।

कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने कहा कि महागठबंधन जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और बिहार को एक नया दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि बिहार के लोग उन ताकतों से सावधान रहें जो सिर्फ वादे करती हैं। इस बार अपने बच्चों के भविष्य और बिहार की तरक्की के लिए महागठबंधन को भारी मतों से विजयी बनाइए।

प्रियंका गाधी े कहा कि बिहार की जनता बेरोजगारी और पलायन का दंश झेल रही है, लेकिन सत्ता में बैठी पार्टियां पिछले 20 सालों से जनता को भटकाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को एक सुझाव देना चाहती हूं। एक नया मंत्रालय बना दीजिए, ‘अपमान मंत्रालय’। वे हमेशा सूची बनाते रहते हैं कि किसने उन्हें गाली दी, किसने उनका अपमान किया। वे अपना समय क्यों व्यर्थ कर रहे हैं? यह काम अपमान मंत्रालय कर देगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपना समय देश के विकास और युवाओं को रोजगार देने में लगाना चाहिए, न कि विरोधियों के बयानों पर प्रतिक्रिया देने में। उन्होंने केंद्र सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।उन्होंने जनसमूह से आह्वान किया कि वे राज्य के भविष्य और अपने बच्चों के बेहतर कल के लिए सोच-समझकर मतदान करें।

प्रियंका गांधी की इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभा के दौरान उन्होंने रोजगार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस की प्राथमिकताओं को भी रेखांकित किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार सरकार दिल्ली हो रही संचालित,राज्य से जुड़े सारे निर्ण
कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने कहा कि महागठबंधन जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और बिहार को एक नया दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News