Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लालू ने आरजेडी कैंडिडेट को पार्टी से निकाला, तेजस्वी ने सहनी के पक्ष में बैठने कहा था

मो. अफजल अली खान को हठधर्मिता और पार्टी के फैसले के विरुद्ध जाने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया है।

03 Nov 2025

लालू ने आरजेडी कैंडिडेट को पार्टी से निकाला, तेजस्वी ने सहनी के पक्ष में बैठने कहा था

बिहार चुनाव से पहले कई दलों से नेताओं की छुट्टी हो रही है। फिर चाहे वो जेडीयू हो, बीजेपी हो या फिर आरजेडी। अब राजद से एक और नेता को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। मो. अफजल अली खान को हठधर्मिता और पार्टी के फैसले के विरुद्ध जाने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया है। जिसको लेकर आरजेडी की तरफ से पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें अफजल अली पर पार्टी के आदेश की अवेहलना का आरोप है। दरअसल पूरा मामला गौड़ा बौराम सीट से जुड़ा है।

अफजल अली की आरजेडी से छुट्टी
राजद की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि दरभंगा की गौड़ा बौराम सीट इंडिया गठबंधन के द्वारा आपसी समन्वय के आधार पर विकासशील इंसान पार्टी को देने का निर्णय लिया गया है। महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में संतोष सहनी, वीआईपी को समर्थन प्राप्त है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा लिए गए आलोक में अफजल अली खान से भी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय का सम्मान रखने की अपेक्षा की गई थी

लेकिन पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय की अवहेलना करते हुए अफजल अली ने एडीए गठबंधन को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से अपना नामांकन वापस नहीं लिया। जिसके चलते पार्टा द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में अफजल अली की हठधर्मिता और नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ आचरण को देखते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

आपको बता दें सीटों पर सहमति बनने से पहले राजद ने अफजल अली को गौड़ा बौराम से पार्टी सिंबल दिया था। उन्होने आरजेडी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया था। लेकिन बाद में ये सीट वीआईपी के पास चली गई। लेकिन अफजल ने न तो नामांकन वापस लिया, बल्कि पार्टी के आदेश की भी नाफरमानी की। तेजस्वी यादव ने भी उन्हें वाईआईपी के पक्ष में बैठने को कहा था। लेकिन वे नही माने। जिसके चलते उन्हें अब पार्टी से ही बेदखल कर दिया गया है। इससे पहले भी राजद से 27 नेताओं की छुट्टी हो चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लालू ने आरजेडी कैंडिडेट को पार्टी से निकाला, तेजस्वी ने सहनी
मो. अफजल अली खान को हठधर्मिता और पार्टी के फैसले के विरुद्ध जाने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News