Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हमने जंगल राज से बिहार को निकाल कर बदली तस्वीर: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सरकार बनने से पूर्व लोग बिहार में अपने घरों से शाम में निकलने में भी भय खाते थे । लेकिन आज देर रात्रि को भी कोई निकले तो किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार के लिए 10000 रुपये मुफ्त में दिए गए हैं ।

06 Nov 2025

हमने जंगल राज से बिहार को निकाल कर बदली तस्वीर: नीतीश कुमार

नवादा। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने बिहार को जंगल राज से निकालकर विकास तथा सुरक्षा अमन के मामले में तस्वीर बदलकर रख दी है । बिना भेदभाव का विकास का काम किया है । गरीबों को उत्थान किया है ।जिसकी गवाह विकास योजनाओं की सफलता बता रही है । वे गुरुवार को नवादा जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र के बीजू बीघा उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सरकार बनने से पूर्व लोग बिहार में अपने घरों से शाम में निकलने में भी भय खाते थे । लेकिन आज देर रात्रि को भी कोई निकले तो किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार के लिए 10000 रुपये मुफ्त में दिए गए हैं । जिसे लौटना नहीं है। उन्होंने कहा कि जो महिला उद्योग लगाना चाहते हैं उन्हें सरकार दो-दो लाख रुपये की सहायता करेगी ।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पिछड़ा नहीं रहा बल्कि शिक्षा और विकास का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि नवादा जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहा है।मेडिकल कॉलेज आदि की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है । उन्होंने कहा कि बिहार का चौमुखी विकास हुआ है। आज बिहारी कहना गर्व का विषय माना जाता है । इसलिए एनडीए प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाएं ।ताकि बिहार विकास की इबारत लिख पाए।

उन्होंने कहा कि मैं बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बनाना चाहता हूं। इसके लिए आप सबों का समर्थन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर लोजप्पा रामविलास के रजौली विधानसभा के प्रत्याशी विमल राजवंशी ,नवादा से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी पूर्व विधायक विभा देवी ,विधान पार्षद अशोक यादव आदि मंच पर उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विकास के लिए उनका आभार जताया। एनडीए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए कहा कि विकास पुरुष के कारण ही आज बिहारी कहलाना गर्व का विषय माना जा रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हमने जंगल राज से बिहार को निकाल कर बदली तस्वीर: नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सरकार बनने से पूर्व लोग बिहार में अपने घरों से शाम में निकलने में भी भय खाते थे । लेकिन आज देर रात्रि को भी कोई निकले तो किसी तरह की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News