धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव निवासी अशोक यादव की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी वोट डालने के लिए अपने गांव जा रही थीं। ट्रेन से उतरते वक्त वह नीचे गिर गईं और उनका दाहिना पैर कट गया। फिलहाल गंभीर हालत में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है। इसी उत्साह में एक महिला ने अपना पैर गंवा दिया। घटना मुंगेर जिले की है। धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव निवासी अशोक यादव की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी वोट डालने के लिए अपने गांव जा रही थीं। ट्रेन से उतरते वक्त वह नीचे गिर गईं और उनका दाहिना पैर कट गया। फिलहाल गंभीर हालत में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंजू देवी नई दिल्ली से जमालपुर पहुंचीं और वहां से साहेबगंज–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से धरहरा आने के लिए सवार हुई। बुधवार शाम जब ट्रेन धरहरा रेलवे स्टेशन पर वह पहुंचीं। उसी दौरान नीचे उतरने के दौरान ट्रेन चल पड़ी। जल्दबाजी में वह फिसलकर नीचे गिर गईं।
हादसे में उनका दाहिना पैर कट गया और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मां के साथ लौट रहे मिलन कुमार बताते हैं कि वह वोट डालने घर लौटी थी किसे पता था कि लौटते वक्त उनकी ये हालत हो जाएगी।