वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
प्रधान नगर थाने की पुलिस शनिवार देर रात गश्त पर थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बीआरआई कॉलोनी इलाके में कुछ संदिग्धों को देखा गया है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बदमाशों को पकड़ लिया। जब बारी-बारी से सभी से पूछताछ की तो पुलिस टीम को शक हो गया।
सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले पांच बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम निखिल पासवान, संजोक थापा, गणेश खत्री, शैल राय और छेरिंग दर्जी है। इनमें से तीन युवक सिक्किम के जबकि एक सिलीगुड़ी और एक कालिमपोंग का रहने वाला है।
प्रधान नगर थाने की पुलिस शनिवार देर रात गश्त पर थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बीआरआई कॉलोनी इलाके में कुछ संदिग्धों को देखा गया है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बदमाशों को पकड़ लिया। जब बारी-बारी से सभी से पूछताछ की तो पुलिस टीम को शक हो गया। बाद में सभी की तलाशी ली गई। इस दौरान कई धारदार हथियार बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पांचों बदमाश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से इकट्ठा हुए थे। प्रधान नगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।