Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

राहुल गांधी ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, फिर उठाया विवादित मुद्दा

दरअसल, राहुल गांधी का जंगल सफारी का कार्यक्रम शनिवार देर रात लगभग तय किया गया था। इसके बाद रातभर तैयारी की गई।

09 Nov 2025

राहुल गांधी ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, फिर उठाया विवादित मुद्दा

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन रविवार सुबह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों में जंगल सफारी की। इस दौरान उन्होंने पमचढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और वोटों के बाबत विवादित मुद्दा उठाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

दरअसल, राहुल गांधी का जंगल सफारी का कार्यक्रम शनिवार देर रात लगभग तय किया गया था। इसके बाद रातभर तैयारी की गई। राहुल गांधी रविवार सुबह 6:14 बजे रविशंकर भवन से काफिले के साथ निकले और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पनारपानी गेट पहुंचे, जहां से राहुल गांधी और जीतू पटवारी ने जिप्सी में बैठकर सफारी शुरू की। वे खुली जीप में पनारपानी और बारासेल तक घूमे। उन्होंने इस दौरान करीब तक 10 किलोमीटर का सफर किया।

जंगल सफारी के लिए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सफारी दल में पांच जिप्सी और एक फॉरेस्ट कैंपर वाहन शामिल रहा। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के सहायक संचालक संजीव शर्मा और रेंजर विवेक तिवारी भी दल के साथ मौजूद रहे। पनारपानी गेट से शुरू हुई सफारी में घोड़ानाल, बतकछार, नीमघान और पनारपानी जैसे प्रमुख पॉइंट शामिल थे। इसके बाद वे वापस रविशंकर भवन लौटे। रविशंकर भवन में पार्टी पदाधिकारियों से बात करने के बाद राहुल, गांधी चौक पहुंचे, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां मौजूद बच्चों से भी मिले।

जंगल सफारी से लौटने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण की जानकारी देने के साथ वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में भी ऐसे मामले सामने लाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा वाला प्रजेंटेशन देखा आपने। यहां 25 लाख वोटों की चोरी हुई। डेटा देखने के बाद मेरी सोच है कि मध्य प्रदेश में भी ऐसा हुआ है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी यही हुआ। ये भाजपा और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास और भी सबूत हैं, जो हम आहिस्ते आहिस्ते दिखाएंगे। मेन मुद्दा वोट चोरी है, जिसे अब एसआईआर से कवर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा हैं। बाबा साहब के संविधान पर आक्रमण हो रहा है। इससे देश का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मप्र में भी हम खुलासा करेंगे। हमारे पास इससे जुड़ी बहुत जानकारी है। जिला अध्यक्षों से भी अच्छा फीड बैक मिला है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, फिर उठाया विवादित म
दरअसल, राहुल गांधी का जंगल सफारी का कार्यक्रम शनिवार देर रात लगभग तय किया गया था। इसके बाद रातभर तैयारी की गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News