Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट के इंजन से उठा धुआं, टेकऑफ से पहले लौटाया गया

सूत्रों के अनुसार, विमान में छह यात्री सवार थे और वह रनवे की ओर टेकऑफ के लिए जा रहा था, तभी पास से गुजर रहे दूसरे विमान के पायलट ने उसके इंजन से धुआं निकलते देखा। इस पर जेट के पायलट को तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से सूचना मिली, जिसके बाद उसे टेकऑफ रोकने और टैक्सी बे पर लौटने के निर्देश दिए गए।

10 Nov 2025

कोलकाता एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट के इंजन से उठा धुआं, टेकऑफ से पहले लौटाया गया

कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक प्राइवेट जेट के इंजन से धुआं उठने की घटना के बाद विमान को टेकऑफ से पहले ही टैक्सी बे पर वापस लाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट कर्मियों की तत्परता से स्थिति तुरंत नियंत्रण में आ गई।

सूत्रों के अनुसार, विमान में छह यात्री सवार थे और वह रनवे की ओर टेकऑफ के लिए जा रहा था, तभी पास से गुजर रहे दूसरे विमान के पायलट ने उसके इंजन से धुआं निकलते देखा। इस पर जेट के पायलट को तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से सूचना मिली, जिसके बाद उसे टेकऑफ रोकने और टैक्सी बे पर लौटने के निर्देश दिए गए।

एयरपोर्ट निदेशक सी. पत्तोवी ने बताया कि विमान की पूरी तकनीकी जांच की गई, लेकिन किसी भी तरह की खराबी या आग लगने के संकेत नहीं मिले। उन्होंने कहा कि विस्तृत निरीक्षण के बाद विमान को फिर से उड़ान की अनुमति दी गई और वह सुबह 11 बजे के आसपास रवाना हो गया।

गौरतलब है कि, इससे एक रात पहले रविवार को मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइस जेट की एक उड़ान को इंजन में खराबी आने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट के इंजन से उठा धुआं, टेकऑफ
सूत्रों के अनुसार, विमान में छह यात्री सवार थे और वह रनवे की ओर टेकऑफ के लिए जा रहा था, तभी पास से गुजर रहे दूसरे विमान के पायलट ने उसके इंजन से धुआं निकलते देख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News