Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फरीदाबाद से एक आतंकवादी गिरफ्तार: 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित हथियार बरामद

पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आतंकवादी डा. मुजम्मिल फरीदाबाद के ही धौज गांव स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। यह आतंकवादी 10 दिन पहले पकड़ा गया था।

10 Nov 2025

फरीदाबाद से एक आतंकवादी गिरफ्तार: 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित हथियार बरामद

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज गांव से दिल्ली, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में डा. मुजम्मिल नामक एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं हथियार बरामद किए गए हैं

पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आतंकवादी डा. मुजम्मिल फरीदाबाद के ही धौज गांव स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। यह आतंकवादी 10 दिन पहले पकड़ा गया था। आतंकवादी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जहां उसने कमरा किराए पर लिया था, वहां से 360 किलोग्राम रसायनिक पदार्थ बरामद किया है, जो अमोनियन नाइट्रेट बताया जा रहा है। इसके अलावा एक कैननकाप राइफल, पांच मैगजीन, एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। आठ बड़े सूट केस, चार छोटे सूट केस, बाल्टी, टाइमर बैटरी के साथ, रिमोट, वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक वायर सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस कमिश्रर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले कई दिनों से यह जांच चल रही थी और 10 दिन पहले संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तारी हुई। इसमें कुल दो आतकंवादी पकड़े गए, जिनमें एक डा. मुजम्मिल को फरीदाबाद पुलिस ने और आदिल अहमद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से पकड़ा।पुलिस कमिश्रर ने आरडीएक्स व एके-47 या एके-56 राइफल से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन अब भी जारी है और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बताया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि जहां यह किराए पर रह रहा था, उस मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। आदिल अहमद अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ जारी है। उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने यहां से 14 बैग बरामद किए ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फरीदाबाद से एक आतंकवादी गिरफ्तार: 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट
पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आतंकवादी डा. मुजम्मिल फरीदाबाद के ही धौज गांव स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता थ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News