Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में कड़ी सुरक्षा, ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच के लिए विशेष इंतज़ाम

कोलकाता में कड़ी सुरक्षा, ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच के लिए विशेष इंतज़ाम

13 Nov 2025

कोलकाता में कड़ी सुरक्षा, ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच के लिए विशेष इंतज़ाम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच को लेकर कोलकाता पुलिस ने पूरे महानगर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। विशेष रूप से ईडन गार्डन्स स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल से लेकर अभ्यास स्थलों तक आने-जाने के दौरान विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मैच के सभी पांच दिनों तक सख्ती से लागू रहेगी।

 

इसी बीच, कोलकाता पुलिस ने मैदान इलाके और ईडन गार्डन्स के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक के लिए विस्तृत यातायात परामर्श (ट्रैफिक एडवाइजरी) भी जारी किया है।

 

अधिकारी ने बताया कि मैच के दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक स्टेडियम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सभी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन के मार्गों में भी बदलाव किया गया है ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

 

पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भीड़ की स्थिति और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर समय-समय पर संशोधित किए जा सकते हैं।

 

ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र ब

ना हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में कड़ी सुरक्षा
कोलकाता में कड़ी सुरक्षा, ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच के लिए विशेष इंतज़ाम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News