वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
शहर के एयरव्यू इलाके में गुरुवार सुबह एक बस ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी।
शहर के एयरव्यू इलाके में गुरुवार सुबह एक बस ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन सड़क पर पलटा गया। हादसे में चार बच्चें सहित वैन चालक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को वैन से बाहर निकालकर सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बढ़ते तनाव को देखते हुए जंक्शन ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर प्रधान नगर थाने के हवाले कर दिया। वहीं, घायल बच्चों के अभिभावकों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।