Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बीच पैपराजी पर फूटा सनी देओल का गुस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, हालांकि अब उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

13 Nov 2025

धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बीच पैपराजी पर फूटा सनी देओल का गुस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, हालांकि अब उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उनके स्वस्थ होने की खबर से प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर अभिनेता के जल्द ठीक होने की दुआएं जारी हैं। मगर इसी बीच धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मीडिया पर नाराज़ होते दिख रहे हैं।

धर्मेंद्र के घर के बाहर भड़के सनी देओल

जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र के अस्पताल से घर लौटने के बाद से ही उनके जुहू स्थित बंगले के बाहर मीडिया और पैपराजी की भारी भीड़ जुटी हुई है। बुधवार सुबह जब सनी देओल अपने घर के बाहर निकले, तो उन्होंने वहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स से नाराज़गी जाहिर की। वीडियो में सनी को हाथ जोड़ते हुए यह कहते सुना जा सकता है, "आपके घर में मां-बाप हैं, आपके घर में बच्चे हैं… शर्म नहीं आती?"

अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशंसकों का कहना है कि सनी की नाराज़गी जायज़ है, क्योंकि देओल परिवार इस समय भावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहा है। इससे पहले देओल परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर मीडिया से निजता बनाए रखने और अफवाहें न फैलाने की अपील की थी। फिलहाल धर्मेंद्र घर पर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बीच पैपराजी पर फूटा सनी देओल का ग
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, हालांकि अब उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News