Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

निर्देशक राही बर्वे की नई फिल्म 'मायासभा' का ऐलान

2018 में रिलीज़ हुई हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'तुम्बाड' ने भारतीय सिनेमा में अपनी अनोखी कहानी, विजुअल्स और गहराई से बुनी मिथक कथा के लिए खूब सराहना पाई थी।

13 Nov 2025

निर्देशक राही बर्वे की नई फिल्म 'मायासभा' का ऐलान

2018 में रिलीज़ हुई हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'तुम्बाड' ने भारतीय सिनेमा में अपनी अनोखी कहानी, विजुअल्स और गहराई से बुनी मिथक कथा के लिए खूब सराहना पाई थी। फिल्म के निर्देशक राही अनिल बर्वे ने दर्शकों को महाराष्ट्र की एक डरावनी लोककथा से रूबरू कराया था। अब करीब सात साल बाद राही एक बार फिर रहस्य और कल्पना की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'मायासभा' की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जो अपने रहस्यमय पोस्टर के कारण पहले ही चर्चा में आ चुकी है।

जावेद जाफरी निभाएंगे मुख्य भूमिका

राही अनिल बर्वे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'मायासभा' का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक बूढ़ा व्यक्ति चेहरे पर मास्क लगाए गहरी सांस लेता दिखाई देता है। यह किरदार कोई और नहीं बल्कि अभिनेता जावेद जाफरी हैं, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में उनका लुक इतना रहस्यमयी और दमदार है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। रहस्य और रोमांच से भरपूर कहानी पोस्टर शेयर करते हुए राही ने कैप्शन में लिखा, "एक दशक पहले हमने एक पागलपन का खुलासा किया था, एक ऐसा प्रयोग जो अजीब, अथाह और अकल्पनीय था। अब वह अभिशाप टूट गया है। परमेश्वर खन्ना (जावेद जाफरी) की रहस्यमयी दुनिया आखिरकार सामने आ रही है। सोने की खोज का आनंद लें, जो अब शुरू होने वाली है।" इस कैप्शन से यह साफ है कि 'मायासभा' भी 'तुम्बाड' की तरह रहस्य, लालच और मानव स्वभाव की गहराइयों को खंगालने वाली फिल्म होगी।

फिल्म में जावेद जाफरी के अलावा और कौन कलाकार नज़र आएंगे, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, जावेद के प्रशंसक उन्हें लंबे समय बाद किसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। राही की बहन और मशहूर कोरियोग्राफर फुलवा खामकर ने भी यह पोस्टर शेयर करते हुए भाई को शुभकामनाएं दीं। फिलहाल 'मायासभा' की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निर्देशक राही बर्वे की नई फिल्म 'मायासभा' का ऐलान
2018 में रिलीज़ हुई हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'तुम्बाड' ने भारतीय सिनेमा में अपनी अनोखी कहानी, विजुअल्स और गहराई से बुनी मिथक कथा के लिए खूब सराहना पाई थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News