Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी प्रभास 'स्पिरिट'

'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं, और हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट शेयर किया है, जिसने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया है।

14 Nov 2025

नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी प्रभास 'स्पिरिट'

सुपरस्टार प्रभास जहां अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' के लिए सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' भी चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं, और हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट शेयर किया है, जिसने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया है।

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि 'स्पिरिट' की शूटिंग नवंबर 2025 के आखिर में शुरू हो जाएगी। प्रभास के साथ इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में शूटिंग शुरू होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी, जो आजकल बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं।

बीते दिनों खबरें थीं कि चिरंजीवी फिल्म में प्रभास के पिता का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन संदीप रेड्डी ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि चिरंजीवी किसी भी रूप में फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, जब उनसे दक्षिण कोरियाई स्टार डॉन ली के विलेन के तौर पर शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो निर्देशक ने इस पर न तो हां कही और न इनकार किया। इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। 'स्पिरिट' प्रभास के करियर की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताई जा रही है, और 2026 की यह रिलीज पहले से ही दर्शकों के बीच भारी चर्चा में है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी प्रभास 'स्पिरिट'
'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं, और हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News