Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में रविवार से बढ़ेगा तापमान, शीत का असर फिलहाल धीमा पड़ने के आसार

राज्य में ठंड का असर अभी कायम है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।

15 Nov 2025

बंगाल में रविवार से बढ़ेगा तापमान, शीत का असर फिलहाल धीमा पड़ने के आसार

राज्य में ठंड का असर अभी कायम है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। फिलहाल किसी नये पश्चिमी विक्षोभ या वर्षा का कोई पूर्वानुमान नहीं है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे सुबह हल्की ठंड महसूस हुई।

अलिपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार से मंगलवार के बीच न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है। इस दौरान कई जिलों में कुहासा गहराने का अनुमान है और दृश्यता 200 मीटर से कम हो सकती है। सुबह के समय धुंध अधिक प्रभावी रहने की संभावना है।

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार से हवा की दिशा बदलने की संभावना है, जिसके बाद समुद्री नम हवा के प्रभाव से तापमान में क्रमिक वृद्धि दर्ज हो सकती है। आकाश कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और कुहासा भी बढ़ सकता है।

उत्तर के जिलों में अगले 24 घंटों में वर्षा की कोई संभावना नहीं है। यहां तापमान फिलहाल सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है। अगले छह से सात दिन शीत का हल्का प्रभाव बना रहेगा और बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है। रविवार से मंगलवार के बीच यहां भी कुहासा बढ़ने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को बढ़कर 17.6 डिग्री सेल्सियस हुआ। यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार से तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है और मंगलवार तक न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में रविवार से बढ़ेगा तापमान
राज्य में ठंड का असर अभी कायम है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News