Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंडः धुर्वा डैम में जा गिरी अनियंत्रित गाड़ी, जज के 2 बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत, शव बरामद

झारखंडः धुर्वा डैम में जा गिरी अनियंत्रित गाड़ी, जज के 2 बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत, शव बरामद

15 Nov 2025

झारखंडः धुर्वा डैम में जा गिरी अनियंत्रित गाड़ी, जज के 2 बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत, शव बरामद

झारखंड के राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में शनिवार सुबह तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान प्रिंसिपल जिला जज जमशेदपुर के दो बॉडीगार्ड और सरकारी ड्राइवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दो बॉडीगार्ड और ड्राइवर शुक्रवार देर रात धुर्वा डैम से होकर गुजर रहे थे, इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और धुर्वा डैम में जा गिरा। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर और सतेंद्र सिंह शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार देर रात धुर्वा डैम के पास से एक वाहन गुजर रहा था, अचानक वह वाहन तेजी के साथ धुर्वा डैम में जा गिरा। सूचना मिलने पर धुर्वा और नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों, गोताखोरों और पुलिस की मदद से कार को डैम से बाहर निकाला गया जिसमें से तीन शव और दो पुलिस हथियार बरामद किए गए।

हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होने की वजह से धुर्वा डैम में जा गिरा, जिसकी वजह से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। राहत और बचाव कार्य के बाद बॉडीगार्ड के शव और उनके हथियार डैम से खोज कर निकाल लिए गए हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार तीनों पुलिसकर्मी स्विफ्ट कार से धुर्वा स्थित ज्यूडिशल एकेडमी से धुर्वा डैम की तरफ निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। धुर्वा डैम से निकाले गए वाहन की भी जांच की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंडः धुर्वा डैम में जा गिरी अनियंत्रित गाड़ी
झारखंडः धुर्वा डैम में जा गिरी अनियंत्रित गाड़ी, जज के 2 बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत, शव बरामद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News