Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार चुनाव में बसपा उम्मीदवार को हराने का षड़यंत्र कार्यकर्ताओं ने किया विफल: मायावती

रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

16 Nov 2025

बिहार चुनाव में बसपा उम्मीदवार को हराने का षड़यंत्र कार्यकर्ताओं ने किया विफल: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बिहार विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतने में सफल रही है। पार्टी प्रमुख ने मायावती ने उम्मीदवार हराने के विरोधी पार्टी और प्रशासन पर कैमूर ज़िले की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार को हराने का प्रयास करने का आराेप लगाया।

रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्हाेंने कहा कि विरोधी पार्टी और प्रशासन एकजुट होकर वोटों की बार-बार गिनती कराने के बहाने बसपा के उम्मीदवार को हराने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन पार्टी के बहादुर कार्यकर्ताओं का पूरे समय तक डटे रहने से विरोधियों का यह षडयंत्र सफल नहीं हो सका।

बसपा प्रमुख मायावती ने बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर अपनी पाेस्ट में लिखा, 'बसपा उम्मीदवार अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देने के बावजूद चुनाव नहीं जीत सके। अगर चुनाव पूरी तरह से फ्री एण्ड फेयर होता तो बसपा और भी कई सीटें ज़रूर जीतती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इससे पार्टी के लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं बल्कि आगे और भी अधिक तैयारी के साथ काम करना है।'

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कैमूर ज़िले की रामगढ़ विधानसभा सीट (संख्या 203) पर बसपा उम्मीदवार सतीश यादव को जीत दिलाने के लिये पार्टी के सभी लोगों को बधाई और पूरे तहेदिल से आभार। पदाधिकारी- कार्यकर्ता आगे भी बिहार की जनता की सेवा में पूरे जी-जान से लगे रहे ताकि बिहार में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम के सपनों की, ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की धरती बन सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार चुनाव में बसपा उम्मीदवार को हराने का षड़यंत्र कार्यकर्
रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News